उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। जिसमें 06 लोगों की मौत की सूचना है।
राहत एवं बचाव अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। बड़ी संख्या में बाहर राज्यों से श्रद्धालु यहां पंहुचते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां आज रविवार को मंदिर मार्ग पर अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। वहीं कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
सीएम ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुख प्रकट किया। सीएम ने लिखा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।