उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मार्च में बजट सत्र होगा। गैरसैंण में 13 मार्च से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में तैयारियां चल रही है।
13 मार्च से होगा बजट सत्र शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र गैरसैंण में 13 से 18 मार्च तक आयोजित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। इसके साथ ही विधानसभा अब गैरसैंण में सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। जिसमें पिछले सत्रों की भांति इस साल भी बजट सत्र का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिस पर प्रदेश के किसी भी कोने से लोग बजट सत्र को लाइव देख सकेंगे।