उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में बीते कल बुधवार को धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।
इन प्रस्तावों पर मुहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट ने अहम निर्णय लिए। इसमें
📌📌उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
📌📌उत्तराखंड विशेष शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी मिली। 135 पद सृजित किए गए
📌📌पंचायती राज विभाग से संबंधित एकल मंत्रिमंडलीय समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश की।
📌📌स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तृतीय चरण के प्रारंभ होने की दशा में कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया।
दिए यह निर्देश
रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम धामी ने शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण व हित में मानसून सत्र में अधिनियम लाने की तैयारी की जाए। सीएम ने संबंधित सचिव को लोकतंत्र सेनानियों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।