उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। यह बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित हुई।
कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर
इस बैठक में कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई मुद्दों पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक में कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें UCC की विशेषज्ञ समिति को ड्राफ्ट की प्रिटिंग के लिए छूट दी गई है।
लिए यह फैसले
✴️✴️नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। आबकारी राजस्व लक्ष्य 4000 हजार करोड़ से बढ़ाकर 4400 करोड़ कर दिया गया है।
✴️✴️उत्तराखंड भाषा संस्थान में 41 पद सृजन को भी हरी झंडी दिखा दी गई।
✴️✴️चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में टेक्नीशियन के पद बढ़ाने का फैसला किया गया है।
✴️✴️उच्च शिक्षा में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देगी सरकार। देश की टॉप 50 संस्थाओं में प्रवेश लेने पर छात्रों को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
✴️✴️पंत नगर एयरपोर्ट के रनवे की दूरी भी बढ़ेगी। कैबिनेट से सात किमी लंबे रनवे की मंजूरी दे दी गई है। इस पर जो खर्च आएगा उसे केंद्र सरकार वहन करेगी। 103 एकड़ भूमि पर रनवे का विस्तार होगा।
✴️✴️उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना 2024 को मंजूरी दी।
✴️✴️भाषा संस्थान और एकेडमी के लिए 41 पद सृजित किए गए हैं। ये सभी पद आउटसोर्सिंग के जरिए भरे जाएंगे।
✴️✴️उत्तराखंड पेंशनर्स को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा भी देगी। इससे करीब 20 हजार पेंशनर्स को फायदा होगा।
✴️✴️विधानसभा सत्र देहरादून में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सत्र की तारीख के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।
✴️✴️उत्तराखंड में आईटीआई के छात्रों को भी ड्रेस दी जाएगी।
✴️✴️अल्मोड़ा के योग दा आश्रम सोसाइटी को वन भूमि 30 वर्षों के लिए जमीन देने पर मंजूरी दी गई है। राज्य से मंजूरी के बाद इस पर भारत सरकार को फैसला लेना है।