उत्तराखंड: उत्तराखंड कांग्रेस की अभियान कमेटी का हुआ गठन, मिली मंजूरी, इन 100 सदस्यों के नाम शामिल, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आम चुनाव के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अभियान कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

जारी की सूची

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल एमपी ने यह जानकारी दी है। साथ ही सूची जारी की है।

अभियान कमेटी में कुल 100 सदस्य के नाम शामिल

बताया कि अभियान कमेटी में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रतिपक्ष नेता चकराता विधायक प्रीतम सिंह अध्यक्ष तो डोईवाला के पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट को सह-अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही अभियान कमेटी में कुल 100 सदस्य के नाम हैं।