उत्तराखंड: यहां जल्द संचालित होगा कैंसर चिकित्सालय, कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में जल्द कैंसर चिकित्सालय का संचालन किया जाएगा।

अस्पताल का संचालन

इससे प्रदेश के कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द हर्रावला स्थित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेराय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का संचालन शुरू होगा। बताया कि इस अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर के सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां कैंसर से संबंधित सभी जांच और उपचार सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके। दरअसल वर्ष 2020 में इस सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया गया था।