उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उत्तराखंड पंहुचे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह उत्तराखंड में ऋषिकेश से करीब 32 किमी दूर ब्यासी पहुंचे। यहां वह टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर ब्लॉक के अंतर्गत बदरीनाथ राजमार्ग स्थित ब्यासी क्षेत्र के एक होटल में पांच दिन तक रहें। इस दौरान होटल की डांस पार्टी में उन्होंने गढ़वाली गीतों पर जमकर डांस किया। धोनी ने बेड़ू पाको बारोमासा गीत पर जमकर डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 28 नवंबर को यहां पंहुचे थे। जो परिवार संग सोमवार को वह वापस लौट गए।