उत्तराखंड: यहां धोखाधड़ी से प्लॉट बेचने के आरोप में केस दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के किच्छा में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी से प्लॉट बेचने के आरोप में प्लॉट मालिक पर केस दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

राजू कुमार पुत्र कल्याण राम निवासी किला छावनी बरेली ने सिविल जज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2011 में उसको किशन कुमार, श्याम कुमार, वलविन्दर सिंह ने एक प्लॉट दिखा कर उसकी पॉवर ऑफ अटर्नी उनके पास होने की बात कही। जबकि प्लॉट के मालिक का नाम गोविंद बताया। राजू कुमार ने भरोसा कर वर्ष 2011 जनवरी में प्लॉट खरीद लिया। आरोप है कुछ माह बाद राजू अपने प्लॉट की बुनियाद खुदवाकर उस पर मकान बनाने लगा। तब उसे जानकारी हुई कि प्लॉट के मलिक गोविन्द ने धोखाधड़ी से फर्जी कागजात तैयार कर प्लॉट को वीनस पत्नी मल्लू निवासी निकट छोटी मस्जिद वार्ड 7 किच्छा को बेच दिया है।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।