उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में बीते कल शुक्रवार को भारी बर्फबारी से माणा गांव के पास अचानक से एक ग्लेशियर टूट गया।इस ग्लेशियर के टूटने से बॉर्डर रोड्स आर्गेनाईजेशन (बीआरओ) के 55 मजदूर दब गए।
बचाव राहत कार्य जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 50 मजदूरों को ढूंढ लिया गया। श्रमिकों में से 4 की मौत हो गई है। वहीं 05 मजदूरों की तलाश अभी भी की जा रही है। सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि फंसे हुए बाकी 5 श्रमिकों को निकालने के लिए शनिवार को फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों का आर्मी कैंप में इलाज चल रहा है। अभी भी पांच श्रमिकों को रेस्क्यू करने का काम जारी है।
पीएम ने ली बचाव कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजशनिवार को ज्योर्तिमठ पहुंचे। जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण भी किया। इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह 16 और लोगों को बचा लिया गया, जिससे बचाए गए लोगों की कुल संख्या 50 हो गई है। हालांकि, पांच लोग अभी भी लापता हैं और उन्हें ढूंढने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। बताया कि बचाव कार्य के लिए 200 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि 23 घायलों को इलाज के लिए जोशीमठ ले जाया गया है। बताया कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों की हालत स्थिर है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह बचाव कार्यों की समीक्षा की आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।