उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए हो रहें आनॅलाइन रजिस्ट्रेशन में बदलाव, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। यह चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

बैठक में लिया गया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 17 लाख के पार पंहुच गया है। इसी बीच अब उत्तराखंड सरकार ने आनॅलाइन रजिस्ट्रेशन की सीमा बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। साथ ही प्रत्येक धाम के यात्रा मार्ग में और रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाने का निर्णय लिया है। इससे पहले चारधाम यात्रा के लिए 60 प्रतिशत आनॅलाइन और 40 प्रतिशत ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सीमा तय की गयी थी। अब आंशिक परिवर्तन करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सीमा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है।