उत्तराखंड: UKSSSC की ओर आयोजित होने वाली प्राइमरी व सहायक अध्यापक की लिखित परीक्षा में बदलाव, अब मार्च में होगी परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक अध्यापक (प्राईमरी) व सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।

परीक्षा का मार्च में आयोजन

अब आयोग द्वारा इन पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 23 फरवरी, 2025 को प्रस्तावित की गयी थी। जो अब दिनांक 02 मार्च, 2025 (दो पाली में) को निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।