उत्तराखंड: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। चारधाम यात्रा का आगाज अप्रैल माह से हुआ था। जो जारी है। वहीं चारों धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
श्रद्धालुओं की संख्या पंहुची इतनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के साथ शुरू हुई थी, जिसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक 14 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि मानसून के प्रभाव के कारण अब यह संख्या काफी घट गई है। वर्तमान में धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 1300 से 1500 के बीच सिमट कर रह गई है। जिला प्रशासन यात्रा मार्ग की सुरक्षा और मौसम की गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।