उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दीपावली पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें बीते कल एक नवंबर को चारधाम में भी हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया गया।
फूलों व दीपों से सजा चारधाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर धामों को को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से भव्य तरीके से सजाया गया। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। बदरीनाथ धाम में विधि विधान के साथ महालक्ष्मी, कुबेर जी और फिर भगवान बदरीनाथ के खजाने की पूजा अर्चना की गई। वहीं पंचकेदार में प्रमुख केदारनाथ धाम में महालक्ष्मी पूजन के लिए 10 क्विंटल फूलों के साथ ही 1100 दीयों से सजाया गया। मंदिर परिसर के चारों तरफ दीये जलाए गए। जिसके बाद बाबा केदार की सांयकालीन पूजा व आरती के बाद महालक्ष्मी पूजन शुरू हुआ।