उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2024: तीर्थयात्रियों को लग सकता है महंगाई का झटका, हेली सेवा का बढ़ेगा किराया

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा विश्व प्रसिद्ध है। यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पंहुचते है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग हेली सेवा की भी सुविधा लेते हैं।

हेली सेवा का बढ़ेगा किराया

इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी यात्रा सीजन में केदारनाथ धाम हेली सेवाह किराया बढ़ सकता है। बताया है कि पिछले साल के मुकाबले हेली किराया बढ़ेगा। इस बार भी टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए ही होगी। हर साल यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल से भारी संख्या में तीर्थ यात्री चारधाम दर्शन को पंहुचते है। इस बार भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पंहुचने की उम्मीद है।