उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि इस बार भी चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अनिवार्य होगी।
मार्च के अंत तक तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया हो सकती है शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से पर्यटन विभाग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा पर जाने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। इस बार पंजीकरण के बाद पर्ची पर यात्रियों को आवश्यक मोबाइल नंबर भी मिलेंगे। चारों धामों पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कल यानि आठ अप्रैल 2024 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू होने जा रही है।उत्तराखंड सरकार ने बताया कि किसी भी यात्री को पंजीकरण के बिना चार धाम पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पंजीकरण होगा अनिवार्य
इस संबंध में कुछ समय पहले सतपाल महाराज, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।