उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: साइबर ठगों से रहें सावधान, पुलिस ने जारी की यह एडवाइजरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने वाली है। ऐसे में चारधाम यात्रा शुरू होते ही साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं।

ठगों से रहें सावधान

जिस पर तीर्थयात्रियों को ठगी से बचाने के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और एसटीएफ ने विशेष अलर्ट जारी किया है। ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और मोबाइल एप के जरिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल और ट्रैवल पैकेज के नाम पर चूना लगा रहे हैं। जिसमें आप इन ठगों से सावधान रहें।
• ‘सस्ती टिकट’ के चक्कर में न पड़ें, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही बुकिंग करें।
• भारी डिस्काउंट के लालच में किसी के व्यक्तिगत खाते में पैसा न भेजें।
• ‘डायरेक्ट दर्शन’ या ‘सस्ती टैक्सी’ का ऑफर एक जाल हो सकता है।
• पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी क्यूआर कोड स्कैन न करें और न ही ओटीपी साझा करें।

​पुलिस अलर्ट मोड पर

​एसएसपी (एसटीएफ) अजय सिंह के अनुसार, साइबर ठगों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं जो सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही हैं। यात्रियों की सहायता के लिए ‘साइबर क्राइम अवेयरनेस चैनल’ भी बनाया गया है। यदि आप धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करें।