उत्तराखंड: चारधाम यात्रा-2026: बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर लगेगी रोक, इस बैठक में लिया निर्णय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसमें देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

लिया यह निर्णय

इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक बीते मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित केनाल रोड कार्यालय के पास संपन्न हुई। जिसमें बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। जिसमें बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बैठक में आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है जिसमें बदरीनाथ के लिए 57 करोड़ और केदारनाथ के लिए 63 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।