उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: रात में वाहनों के चलने पर रहेगी पाबंदी, जानें किस समय पर मिलेगी अनुमति

त्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने कमर कस ली है।

अप्रैल में चारधाम यात्रा शुरू

वहीं इस बार यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस‌ संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहनों का संचालन पूरी तरह समयबद्ध रहेगा और रात के समय आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

जारी किए निर्देश

​आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, चारधाम मार्ग पर वाहन केवल सुबह 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही चल सकेंगे। निर्धारित समय के बाद किसी भी वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई चालक समय-सीमा के बाद आगे बढ़ने का दबाव बनाता है, तो संबंधित वाहन को तत्काल सीज कर दिया जाएगा।
• ​ऊंचाई और चौड़ाई में केवल वही बसें चल सकेंगी जिनकी ऊंचाई अधिकतम 4 मीटर और चौड़ाई 2570 मिलीमीटर तक होगी।
• ​प्रतिबंधित वाहन में 4500 मिलीमीटर से अधिक व्हील बेस वाली बसों को हरिद्वार और ऋषिकेश में ही रोक दिया जाएगा। वहां से यात्रियों को छोटे वाहनों के जरिए आगे भेजा जाएगा।
• ​सुरक्षा उपकरण‌ के लिए प्रत्येक वाहन में रिफ्लेक्टर और फर्स्ट एड बॉक्स होना अनिवार्य है। यदि मेडिकल किट में दवाएं एक्सपायरी पाई गईं, तो भारी चालान किया जाएगा।