उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होगी यह सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में आगामी महीनों में चारधाम यात्रा का आगाज होने वाला है। जिसे सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है। जिस पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50-50 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल पूरी तरह संचालित कर दिए जाएंगे। कहा कि इन अस्पतालों के माध्यम से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करने वाले तीर्थयात्रियों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसके लिए सरकार ने श्रद्धालुओं की आर्थिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य बीमा कवर जैसा प्रावधान किया है। इसके तहत यात्रा के दौरान किसी भी दुर्घटना में घायल होने वाले या गंभीर रूप से बीमार पड़ने वाले श्रद्धालुओं का 1.5 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा।