उत्तराखंड: चारधाम यात्रा -2026: बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में इस सीजन की विशेष पूजा में यह बदलाव, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने वाली है। इसी बीच बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में इस सीजन की विशेष पूजा को लेकर जरूरी अपडेट सामने आई है।

इतनी हुई बढ़ोत्तरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन की विशेष पूजा शुल्क में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। बदरीनाथ और केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा की सुविधा है, जिसके लिए आनलाइन बुकिंग और मौके पर जाकर भी शुल्क जमा करने की सुविधा है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने शुल्क बढ़ाने को लेकर अनुमति दे दी है। जिस पर 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा में बढ़े हुए शुल्क के साथ विशेष पूजा के लिए चार्ज किया जाएगा। बीकेटीसी के अंर्तगत आने वाले 47 मंदिरों में ये व्यवस्था लागू होगी। इसी शुल्क में इस बार 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया है।

अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होगा। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।