उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: धाम व यात्रा मार्गों पर पहली बार तैनात हुए एटीएस व आईटीबीपी, धाम, यात्रा मार्ग व वाहनों पर कड़ी निगरानी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में उमड़ रही है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

चारधाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार बदरीनाथ धाम में पहली बार एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तैनात हुई है। वहीं ज्योतिर्मठ व यात्रा मार्ग पर भी आईटीबीपी के जवान तैनात हुए हैं। जिस पर धाम व यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी के साथ यहां आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही जवान अन्य व्यवस्थाओं को बनाने में भी पुलिस को सहयोग कर रहे हैं। जवान धाम सहित यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। अब तक धाम कपाट बंद होने के बाद धाम की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवान धाम में तैनात किए जाते थे। लेकिन इस बार यात्रा के दौरान इन जवानों को तैनात किया गया है।