उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: 10 साल से अधिक पुरानी बसों के संचालन पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जाने वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले महीने मई में शुरू होने वाली है। जिसके लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पंजीकरण करवा रहे हैं।

इन बसों का ही होगा संचालन

इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने 10 वर्ष से अधिक पुरानी बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही चार धाम यात्रा में संचालित होने वाली बसों पर 177 व्हीलबेस का नियम भी लागू नहीं होगा। चारधाम यात्रा में केवल 166 व्हीलबेस की बसों के संचालन की ही अनुमति दी है।

दिए यह आदेश

इस संबंध में बीते गुरुवार को यात्रा के नोडल अधिकारी/आरटीओ सुनील शर्मा ने 177 व्हीलबेस की बस व 10 वर्ष से अधिक पुरानी बसों के चार धाम यात्रा में संचालन पर रोक लगाने के आदेश कर दिए है।