उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा अगले माह 10 मई से शुरू होने वाली है।
इन मार्गों पर मार्ग पर 50 स्थानों पर लगेंगे मेडिकल ट्रांजिट कैंप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिकेश से लेकर केदारनाथ, बदरीनाथ, गौरीकुंड, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 50 स्थानों पर मेडिकल ट्रांजिट कैंप लगेंगे। जिसमें 55 साल से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी।