June 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: इस बार नया इतिहास लिखेगी केदारनाथ धाम यात्रा, बन रहें यह रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। यह यात्रा 10 मई से शुरू हुई। जो शुरुआत से ही नये रिकॉर्ड बना रहीं हैं।

नये कीर्तिमान बना रहीं चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रहीं हैं। वहीं केदारनाथ धाम यात्रा इस बार नया इतिहास बनाते हुए कई रिकॉर्ड बना रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा की शुरुआत से देश-विदेश से आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ते जा रहीं हैं। यात्रा के मात्र 33 दिन में ही आठ लाख से अधिक यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति की आय में भी काफी इजाफा हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी तरह यात्रियों की संख्या बढ़ती रहीं तो विगत वर्ष दर्शनों के सभी रिकॉर्ड भी टूट जाएंगे।