उत्तराखंड: JE/AE भर्ती परीक्षा में पूर्व भाजपा नेता, और अनुभाग अधिकारी समेत 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

JE/AE भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड पुलिस एसआईटी ने 96 के खिलाफ माननीय न्यायालय में  चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें पूर्व भाजपा नेता, और अनुभाग अधिकारी समेत 96 आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही भी की गई है।  विवेचना के दौरान अभियुक्तों से लाखों रुपये रिकवरी करते हुए उनके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है।

पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट की गई थी दाखिल

एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है।

एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इन 21 आरोपियों में कई आरोपी पटवारी भर्ती घोटाले में भी शामिल थे। अब जांच करने के बाद एसआईटी ने अब इस की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।जांच के दौरान एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की है। जबकि आरोपी अनुराग के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई। जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की खरीदी गई करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी भी बरामद की गई है।