उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में राजाजी नेशनल पार्क के अंतर्गत 15 एकड़ क्षेत्र में फैली चौरासी कुटिया अगले सोलह महीने में नए रंग रूप में नजर आएगी।
जारी है जीणोद्धार का कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूल स्वरूप में बिना कोई बदलाव किए यहां 84 ध्यान कुटिया और अन्य एतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। इस कुटिया को बीटल्स आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। योग एवं ध्यान की स्थली चौरासी कुटिया में इसी साल जनवरी से 101 करोड़ की लागत से काम शुरू हुआ था। ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में गंगा किनारे से कुछ दूरी पर 70 के दशक में महर्षि महेश योगी ने वन विभाग से भूमि लीज पर लेकर शंकराचार्य नगर की स्थापना की थी। योग साधना और ध्यान के लिए यहां उन्होंने अद्भुत वास्तु शिल्प वाली 84 कुटियों का निर्माण कराया। गुफाओं के आकार में बनी इन कुटियों के बीच में ध्यान केंद्र बना हुआ है।