उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 21 सितम्बर, 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक एकल पाली में स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
दी यह जानकारी
उक्त परीक्षा से सम्बंधित अभ्यर्थियों में से अभी तक लगभग 80 प्रतिशत प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं। इस परीक्षा से सम्बंधित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे यथासमय अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। इसके अतिरिक्त वर्तमान में मौसम की स्थितियों को देखते हुए सभी परीक्षार्थी, अपने परीक्षा केन्द्र पर एक दिन पूर्व/समय से पहुंचने का प्रयास करें। आयोग द्वारा इस परीक्षा की पूर्ण तैयारियां की जा चुकी हैं।