उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बागेश्वर और अल्मोड़ा में, यह रहेगा कार्यक्रम

आज 30 जनवरी है। जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले है। इसी संबंध में आज मुख्यमंत्री दौरे में है।

यह रहेगा कार्यक्रम-

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 9:15 मिनट पर देहरादून से बागेश्वर जिले में कपकोट के लिए रवाना होंगे। जिसमें वह कपकोट में इंडोर बैठक और डोर टू डोर प्रचार करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपकोट के बाद अल्मोड़ा जिले में जागेश्वर जाएंगे। यहां भी वह इंडोर बैठक और डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जागेश्वर के बाद द्वाराहाट जाएंगे और वहां भी डोर टू डोर और इंडोर बैठक करेंगे। देर शाम तक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी देहरादून लौटेंगे।