उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जो बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था को लेकर है।
दिए यह निर्देश
जिसमे उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि एक मई से सभी विभागों में अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक से किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि विभाग में बायोमैट्रिक मशीनें स्थापित नहीं हैं या पर्याप्त संख्या में नहीं है, इसके लिए समय से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। पूर्व में स्थापित बायोमैट्रिक मशीनों में यदि कोई कमी है तो उसे ठीक करा लिया जाए। इसके अलावा कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों की संपत्ति का नियमित रूप से ब्यौरा उपलब्ध होता रहे, ये व्यवस्था सख्ती के साथ सुनिश्चित कराई जाए। प्रमोशन के समय इस बात को भी देखा जाएगा।