मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा – 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों के यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
पिछले दो वर्षों में यात्रियों की संख्या सीमित रही
मुख्य सचिव ने कहा कि COVID19 के कारण पिछले दो वर्षों में यात्रियों की संख्या सीमित रही, लेकिन इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ने की संभावना है।
अधिकारी संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वहन सत्यनिष्ठा व तत्परता से करना सुनिश्चित करें
केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को यात्रा व्यवस्था हेतु नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वहन सत्यनिष्ठा व तत्परता से करना सुनिश्चित करें।