उत्तराखंड: निमोनिया वायरल की चपेट में आ रहें बच्चें, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नवंबर का महीना है। ऐसे में मौसम में बदलाव जारी है। इसके अलावा उत्तराखंड में बच्चों में निमोनिया की शिकायतें बढ़ रही है।

बढ़ता निमोनिया वायरल एक चिंता का विषय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में इन दिनों वायरल निमोनिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिस पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया है। यह वायरल निमोनिया इस समय प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा चिंता का विषय है। जिस पर चिकित्सकों की तरफ से भी अभिभावकों को खास एडवाइजरी जारी की जा रही है।