उत्तराखंड: राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चें पढ़ेंगे श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का पाठ, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ने की पहल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के स्कूलों में अब बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं। जिसके बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ना है। वहीं बीते दिनों इस संबंध में सीएम ने इस निर्णय की औपचारिक घोषणा भी की थी। जिस पर उन्होंने लिखा, “हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के स्कूलों में गीता के श्लोकों के पाठ को अनिवार्य किया गया है। यह पहल विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन-दर्शन से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है।”