उत्तराखंड: मुफ्त में मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगे श्रमिकों के बच्चें, जाने कौन उठाएगा खर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज समय तेजी से बदल रहा है। जिसमें पढ़ाई का महत्व भी बढ़ा हैं। उत्तराखंड में श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई फ्री में कराने की अच्छी शुरूआत है।

लाभ के दायरें में आएंगे 13 लाख से अधिक श्रमिक के बच्चे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत पौने पांच लाख श्रमिकों के बच्चे मेडिकल, इंजीनियरिंग की निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। इस योजना का लाभ सभी पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को मिलेगा। इसके अलावा पॉलिटेक्निक और आईटीआई में भी मुफ्त पढ़ाई का खर्चा भी बोर्ड ही उठाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन श्रमिकों के बच्चे मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्टनिक, आईटीआई की प्रवेश परीक्षा पास करते हैं, तो उनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा बोर्ड उठाएगा।