उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति: डीजल वाहनों से मुक्ति और प्रदूषण पर लगाम, 11 इको-फ्रेंडली वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड: उत्तराखंड को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ‘उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024’ के तहत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान और प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही, परिवहन विभाग द्वारा 5 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी और स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन पर आधारित 11 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “इस पहल से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। इससे सड़कों पर चलने वाले डीजल चालित वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भारी कमी आएगी और राज्य के पर्यावरण संरक्षण को एक नई मजबूती मिलेगी।”