उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल गुरुवार को अल्पसंख्यक दिवस पर बड़ी घोषणा की है।
की यह घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में अल्पसंख्यकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के लिए आय सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपये की जाएगी। इसके अलावा अल्पसंख्यक मेधावी छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने अल्पसंख्यकों से आह्वान किया कि उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाएं। उनको भी समानता से जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए।