उत्तराखंड: सीएम ने की घोषणा, महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी स्नेहा राणा को मिलेगी 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेहा राणा की उपलब्धियों और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने पर उन्हें 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर यह खिताब अपने नाम किया‌‌ और नया इतिहास रचा। वहीं उत्तराखंड के सीएम ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता कर टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। वहीं मुख्यमंत्री के सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर स्नेहा राणा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।