उत्तराखंड: सीएम धामी ने इतने करोड़ रुपये की दी सौगात, पिथौरागढ़ जल विद्युत परियोजना के लिए सबसे बड़ी राशि की स्वीकृत



उत्तराखंड: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए लगभग 190 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

दी स्वीकृति

•  ​जल विद्युत परियोजना: पिथौरागढ़ जिले में 12 मेगावाट क्षमता वाली तांकुल जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 159.60 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का निर्माण पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) के माध्यम से कराया जाएगा।
•  ​पर्यटन विकास: पिथौरागढ़ के चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण और विस्तारीकरण के लिए 4.75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
•  ​सड़क एवं मार्ग निर्माण:
◦ ​टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में सौड़ी लग्गा क्यारी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए 3.25 करोड़ रुपये।
◦ ​देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण और मरम्मत के लिए 4.23 करोड़ रुपये।
◦ ​पौड़ी के कल्जीखाल में कांसखेत-अस्गड़-घंडियाल-धार-अलासू-कुनकुली मोटर मार्ग के 13 से 17 किमी हिस्से के सुधारीकरण के लिए 3.45 करोड़ रुपये।
◦ ​कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में 36 मीटर स्पान डबल लेन सेतु के निर्माण के लिए 3.31 करोड़ रुपये।
•  ​पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण: पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 75 नए वाहनों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर कुल 12 करोड़ रुपये रखे जाने का अनुमोदन किया गया है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान खरीदे गए पांच दंगा नियंत्रण एवं जैमर वाहनों का 68.01 लाख रुपये का अवशेष भुगतान भी शामिल है।