उत्तराखंड:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक भव्य समारोह में सोमवार को प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों को ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान-2025’ से सम्मानित किया।
किया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए रचनाकारों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत का रक्षक बताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार साहित्यकारों की सुविधा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में दो ‘साहित्य ग्राम’ स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सुमित्रानंदन पंत और शैलेश मटियानी जैसे दिग्गजों की इस भूमि को ‘साहित्यिक पर्यटन’ के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
किया गया सम्मानित
उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को राज्य के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान से नवाजा गया।
• दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार: डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय और अताए साबिर अफजल मंगलौरी को सम्मानित किया गया।
• साहित्य नारी वंदन सम्मान: प्रो. दिवा भट्ट।
• उत्कृष्ट बाल साहित्य: प्रो. दिनेश चमोला।
• अन्य प्रमुख सम्मान: डॉ. भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. सुधा जुगरान, शीशपाल गुसाई (मौलिक रचना), तथा तारा पाठक, हेमंत सिंह बिष्ट और गजेंद्र नौटियाल को कुमाऊनी व गढ़वाली साहित्य के लिए सम्मानित किया गया।