उत्तराखंड: सीएम धामी ने एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बैंकों को प्रयास करना चाहिए कि लोगों को बैंकिंग के क्षेत्र में सुविधाएं सुगमता से मिले।

सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के तहत दूर सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में एचडीएफसी बैंक की ओर से 1.5 लाख पौधे उत्तराखण्ड में लगाने का निर्णय सराहनीय है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष वामी चिदानंद सरस्वती, श्री अरविन्द वोहरा, कन्ट्री हेड रिटेल ब्रांच बैंकिंग एचडीएफसी बैंक, श्री अखिलेश कुमार रॉय, ब्रांच बैंकिंग हेड एचडीएफसी बैंक आदि उपस्थित8 रहे।