उत्तराखंड: सीएम धामी ने मदरसों और कानून-व्यवस्था पर किया कड़ा रुख, कहा- जुलाई से सभी मदरसों में लागू होगा सरकारी बोर्ड का पाठ्यक्रम

देहरादून: देहरादून के परेड ग्राउंड में बीते सोमवार को चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में मदरसों को अलगाववाद का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा और जुलाई से सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू होगा। कहा कि अवैध मदरसों पर कार्रवाई के साथ उन्हें ‘शिक्षा और संस्कार’ के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।