उत्तराखंड: सीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का किया लोकार्पण, की यह बड़ी घोषणा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण किया।

11 हाईस्कूलों को इंटर कालेज के रूप में किया जाएगा उच्चीकृत

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस छात्रावास के बच्चों को ड्रेस और कंबल दिए। वहीं, कुछ मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास के निकट के 11 हाईस्कूलों को इंटर कालेज के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। जिसमें सबसे अधिक पांच विद्यालय हरिद्वार, एक अल्मोड़ा, दो टिहरी, दो उत्तरकाशी और एक विद्यालय देहरादून जिले का है।