उत्तराखंड: भारत विकास परिषद की ओर से 14वें दीपावली मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंहुचे। जिसमें उन्होंने प्रदेशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी।
की यह घोषणा
साथ ही एक बड़ा ऐलान किया है। जिसमें सीएम खटीमा के तराई बीज विकास निगम (TDC) मैदान में सोमवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे। यहां उन्होंने संबोधित करते हुए छठ व्रतियों की सुविधा के लिए ऊधम सिंह नगर के आठ नगरों के साथ-साथ देहरादून और चंपावत जिलों में 20 नए छठ घाटों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने घोषणा करते हुए बताया कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के प्रमुख क्षेत्रों में नए घाटों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें
• ऊधम सिंह नगर: खटीमा, काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज और किच्छा।
• देहरादून: प्रेमनगर में टोंस नदी के दाहिने तट और विकासनगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर।
• चंपावत: बनबसा क्षेत्र में।