उत्तराखंड: शहीद स्मारक पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा— आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने को प्रतिबद्ध है सरकार

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

दी पुष्पांजलि

इस दौरान उन्होंने पृथक राज्य गठन के लिए संघर्ष और अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया। साथ ही उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ही 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दोहराते हुए कहा कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा” और राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य पर निरंतर कार्य कर रही है।

​