उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया कर्टेन रेजर व प्रोग्राम गाइड का विमोचन, दी यह जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्टेन रेजर व प्रोग्राम गाइड का विमोचन किया।

दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी 12 दिसंबर से देहरादून के परेड ग्राउंड में 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन होने वाला है। आयुर्वेद कांग्रेस में 58 देशों के तीन सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिस पर सीएम ने मीडिया सेंटर में इस आयोजन के कर्टेन रेजर व प्रोग्राम गाइड का विमोचन करने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में यह आयोजन उत्तराखंड को नई पहचान दिलाने वाला प्रयास है।