उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के परिवार से की बात, दी इतनी आर्थिक सहायता, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा की नस्लीय हमले में घायल होने के दो हफ्ते बाद मौत हो गई है। जिसके बाद इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है‌।

सीएम ने परिवार से की बात

इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं एंजेल चकमा के पिता से फोन पर बातचीत कर और उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस गंभीर घटना पर उत्तराखंड सरकार ने संवेदनशीलता दिखाई है और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एंजेल चकमा के परिजनों को 4,12,500 रुपये की मदद दी गई है। यह सहायता अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत स्वीकृत की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत यह मामला देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजा गया था, जिसके बाद पहली किश्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 रुपये का चेक पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया।