उत्तराखंड: सीएम ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैयादूज की शुभकामनाएं, कहा- स्वदेशी उत्पादों से घरों को करें रोशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनायें दी है।

प्रदेशवासियों को दी बधाई

सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।‌ माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो। कहा कि दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक भी है। साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियों से दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं स्वदेशी अपनाओं देश बचाओं के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों के प्रचार एवं प्रसार को हम सभी अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में भी अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद से स्थानीय शिल्प, कुटीर उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने सभी से इस दीपावली पर्व पर स्वदेशी उत्पादों से अपने घरों को रोशन करने की अपील की।