उत्तराखंड: 8वें सशस्त्रबल पूर्व सैनिक दिवस पर सम्मेलन का आयोजन, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज‌ 14 जनवरी है। आज देहरादून में राजधानी मुख्यालय, उत्तराखंड सब एरिया में 8वें सशस्त्रबल पूर्व सैनिक दिवस पर ”पुष्पांजलि अर्पण और पूर्व सैनिक सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र बल कर्मियों की सराहना की

मिली जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में लगभग 700 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं और सेवारत कर्मी शामिल हुए। वहीं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही देश की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र बल कर्मियों की भी सराहना की।

यह लोग रहें शामिल

इस कार्यक्रम में प्रमुख पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही, जिनमें मेजर जनरल एएस असवाल (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, यूईएसएल, ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी (सेवानिवृत्त), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यूईएसएल, कर्नल यूएस ठाकुर (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, डीईएसएल, ब्रिगेडियर अमृत लाल (सेवानिवृत्त) शामिल रहें।