उत्तराखंड: दीजिए बधाई: आदित्य सजवान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के ‘गोल गाइड’ हुए नियुक्त

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून के आदित्य सजवान को बधाई दीजिए। वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं।

दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन ने आदित्य की क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारतीय पुरुष और महिला, दोनों टीमों का ‘गोल गाइड’ नियुक्त किया है। आदित्य 15 से 26 अप्रैल 2026 तक जापान के ओसाका में आयोजित होने वाली ‘एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप डिवीजन-1’ में अपनी सेवाएं देंगे। यह उनके करियर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा जिसमें वे गोल गाइड की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले आदित्य स्वयं भारतीय टीम के गोलकीपर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आदित्य की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन ने बधाई दी है।