उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पवन बर्तवाल को बधाई दीजिए। वह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
80 से अधिक देशों के खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुद्रप्रयाग जनपद के सठेराखाल निवासी पवन बर्तवाल ग्रेटर नोएडा में 14 से 20 नवम्बर तक आयोजित की जा रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 80 से अधिक देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
शानदार प्रदर्शन
पवन बर्तवाल वर्तमान में भारतीय सेना के प्रतिष्ठित बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र एएसआई पुणे में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्ष 2017 में 9 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए। इसके बाद पवन ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2021 में भारतीय सेना टीम से नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। वर्ष 2023, 2024 और 2025 में सेना टीम के चैंपियन रहे तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार दो वर्ष (2024-2025) में रजत पदक जीता। पवन 2024 में कज़ाकिस्तान और 2025 में थाईलैंड ओपन सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।