उत्तराखंड: दीजिये बधाई: इन 04 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता में चयन, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चार विद्यार्थियों का 11 वीं राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

04 विद्यार्थियों ने रोशन किया नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 से 19 सितंबर तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में 11 वीं राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें  देशभर से चयनित 31 विद्यार्थियों में प्रदेश के चार विद्यार्थियों का भी चयन हुआ है। इंस्पायार अवॉर्ड प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना नामांकन करवाते हैं। वर्ष 2022-23 में पूरे देश से लगभग आठ लाख विद्यार्थियों ने नामांकन करवाया था।

इनमें यह नाम शामिल

✴️✴️स्वीटी रेडियंट पब्लिक स्कूल उधम सिंह नगर, मार्गदर्शक जितेंद्र कुमार,
✴️✴️कौस्तुभ श्रीयम दुबे आर्मी पब्लिक स्कूल, देहरादून, मार्गदर्शक धीरज डोभाल
✴️✴️मयंक राणा, पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पोंठी, रुद्रप्रयाग, मार्गदर्शक पीयूष शर्मा
✴️✴️आयुष, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़, उत्तरकाशी, मार्गदर्शक रोहिणी बिजल्वान